फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: सीएम मनोहर लाल को मिली आयुष्मान के तहत सही इलाज नहीं मिलने की शिकायत, मौक पर दिए जांच के आदेश

Wed, 24 May 2023 02:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल के गांव बलाहा कलां के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में हरियाणा सीएम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम को आयुष्मान योजना के तहत इलाज न मिलने पर जांच के आदेश दिए। इस पर सीएम ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम मनोहरलाल ने बुधवार को गांव बलाहा कलां के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आयुष्मान योजना के तहत इलाज न मिलने पर जांच के आदेश दिए। जनसंवाद में एक युवक ने अपने पिता के इलाज में हुए खर्च को लेकर जानकारी दी और बताया कि डॉक्टर के अनुसार एक लाख 11 हज़ार खर्च हुए हैं। सीएम ने बताया कि लिस्ट में खर्च 87 हज़ार दिखाया गया हैं। इस पर सीएम ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


डीसी और सीएमओ को रिपोर्ट देने के आदेश दिए
इन अन्य पूर्व सैनिक ने भी अपने जानकर का इलाज आयुष्मान के तहत नहीं होने और सिविल अस्पताल के डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड नहीं करने की शिकायत की, जिस पर सीएम ने लिखित शिकायत मांगी और सीएमओ को जांच कर रिपोर्ट करने के आदेश दिए। सीएम ने विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं की एक-एक कर जानकारी ली। इस अवसर पर पीपीपी के तहत बनी पेंशन पात्र, बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आज जिन बच्चों के जन्मदिन थे, उन्हें भी सीए म ने सम्मानित किया।

कम राशन देने की शिकायत पर जांच के दिए आदेश
गांव के लोगों ने राशन डिपो संचक द्वारा 5 में से 4 किलो राशन देने के आरोप लगाए। इस पर सीएम ने डीएफएससी को आदेश दिए किए जिले के सभी डिपो की जांच की जाए। साथ ही डिपो के बाहर लगे बोर्ड पर राशन की जानकारी नहीं लिखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


नहर बनाने की मांग पूरी की
कार्यक्रम में विधायक अभय यादव ने गावों में पानी की कमी दूर करने के लिए नई नहर बनवाने की मांग की, जिस पर सीएम में जमीन उपलब्ध करवाने की बात कही। सीएम ने कहा कि जमीन मिलने पर सरकार नहर का निर्माण करवा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें