फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: सरकारी राशन की दुकान पर सीएम फ्लाईंग की छापामारी, चीनी व गेहूं में मिली खामी

Fri, 07 Apr 2023 04:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी अटेली (नारनौल)

सार

डिपो नारनौल निवासी हेमंत नामक व्यक्ति नाम पर चल रहा था जिसको कस्बा अटेली निवासी संदीप नामक व्यक्ति चला रहा था। सुत्र बताते हैं कि खाद्य सामग्री की सप्लाई में हेराफेरी करने की उक्त डिपो होल्डर के खिलाफ काफी दिनों से विभाग के पास शिकायत हो रही थी।
विज्ञापन
सरकारी राशन डिपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी अटेली में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते टीम ने शुक्रवार को कस्बे के वार्ड नं 10 स्थित सरकारी राशन की दुकान पर छापामारी की जहां पर चीनी व गेहूं में खामी पाई गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक हरि प्रकाश की शिकायत पर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने के लिए कार्रवाई प्रस्तुत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एएसआई सचिन कुमार, हवलदार अजय कुमार व सुनील कुमार तथा गुप्तचर विभाग के एस आई भीम सिंह की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक हरि प्रकाश को साथ लेकर कस्बे के वार्ड नं 10 में स्थित सरकारी राशन की दुकान पर छापामारी की जहां पर चीनी 383 किलोग्राम कम तथा गेहूं 450 किलोग्राम अधिक बरामद हुआ।

विज्ञापन


कस्बे के 534 कार्ड धारक राशन लेते थे
बताया जाता है कि यह डिपो नारनौल निवासी हेमंत नामक व्यक्ति नाम पर चल रहा था जिसको कस्बा अटेली निवासी संदीप नामक व्यक्ति चला रहा था। सुत्र बताते हैं कि खाद्य सामग्री की सप्लाई में हेराफेरी करने की उक्त डिपो होल्डर के खिलाफ काफी दिनों से विभाग के पास शिकायत हो रही थी जिसके चलते यह कारवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ते टीम ने की। उक्त डिपो होल्डर के खिलाफ पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई तथा डिपो को उपलब्ध राशन को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। बताया जाता है कि इस डिपो होल्डर से कस्बे के 534 कार्ड धारक राशन लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें