सीआईए पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब से भरी पिकअप गाड़ी को चालक सहित कब्जे में ले लिया। जिसमें 334 बोतल शराब देशी और 96 बोतल बियर की बरामद की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने कुछ दिन पूर्व जिले के सभी एसएचओ और चौकी और थाना प्रभारियों की बैठक लेते हुए उन्हें अवैध शराब बेचने वालों व सरेआम शराब पीने वालों को पकड़ने के लिए सख्त आदेश दिए थे। जिसके चलते पिछले 10 दिन से जिला पुलिस ने अवैध शराब पीने वालों व बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 364 शराब की बोतल व 96 बोतल बियर की बरामद की है।
वहीं 9 लोगों को को सरेआम शराब पीकर हुड़दंगबाजी करते हुए पकड़ा है। इसके अलावा सीआईए पुलिस नारनौल के एएसआई देवेंद्र, एचसी प्रदीप, एचसी राकेश व कमल सिपाही, राहुल, सुशील आज सुबह करीब 11 बजे निजामपुर खेतड़ी रोड हरियाणा बार्डर पर मौजूद थे। जहां उन्होंने निजामपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी को टीम ने रुकवाया और उसकी तलाशी ली। जिसमें उन्हें 334 बोतल शराब देशी व 96 बोतल बियर की बरामद हुई। इस पर पुलिस ने गाड़ी चालक सुरेश कुमार पुत्र रत्ती राम वासी पथाना राजस्थान को गाड़ी सहित हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया।