फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: ड्राइवर से मारपीट कर गाड़ी छीनी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी किया काबू

Fri, 16 Jun 2023 01:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी गजराज ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह हसनपुर गांव निवासी ललित कुमार की इको गाड़ी का ड्राइवर है। गुरुवार शाम को वह कार लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान पुरानी मंडी के किशोरी लाल पब्लिक स्कूल के पास मोहल्ले के महेश कुमार ने उसे रोक लिया। कार रोकते ही वह मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
नारनौल सदर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल की पुरानी मंडी के किशोरी लाल पब्लिक स्कूल के पास एक कार चालक से एक व्यक्ति ने मारपीट कर उसकी गाड़ी छीन ली और मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी गजराज ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह हसनपुर गांव निवासी ललित कुमार की इको गाड़ी का ड्राइवर है। गुरुवार शाम को वह कार लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान पुरानी मंडी के किशोरी लाल पब्लिक स्कूल के पास मोहल्ले के महेश कुमार ने उसे रोक लिया। कार रोकते ही वह मारपीट करने लगा। उसने उसे जबरदस्ती कार से उतार दिया और उसके बाद खुद कार में बैठकर फरार हो गया। उसने शोर मचाया, लेकिन लोगों के आने से पहले वह फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत पर महेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें