फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: बाइक चालक को टक्कर मार घसीटते हुए ले गया कार चालक, मोटरसाइकिल में लगी आग, युवक की मौत

Sat, 18 Feb 2023 12:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (नारनौल)

सार

 मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। गांव सुजापुर की तरफ रेवाडी रोड पर पहुंचे तो रेवाडी की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को तेज रफतार से चलाता हुआ आया और डिवाईडर क्रास करके उनके आगे चल रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मारी दी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में अटेली से गनियार की तरफ जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक को एक कार में टक्कर मार दी। कार चालक काफी दूर तक मोटरसाइकिल को घसीटते हुए अपने साथ ले गया। इससे मोटरसाइकिल में आग लग गई। दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने प्रत्यक्ष दर्शी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


टक्कर लगने से मोटरसाइकिल में लगी आग
पुलिस को दी शिकायत में गनियार निवासी धर्मेंद्र यादव गनियार ने बताया कि वह और उसके ताऊ का लडका प्रमिंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर अटेली से अपने गांव गनियार जा रहे थे। उनके आगे-आगे उनके गांव का कपिल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था।

शुक्रवार शाम करीब साढे सात बजे पेट्रोल पंप से थोडा आगे गांव सुजापुर की तरफ रेवाडी रोड पर पहुंचे तो रेवाडी की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को बडी तेज रफतार से चलाता हुआ आया और डिवाईडर क्रास करके उनके आगे चल रहे कपिल की मोटरसाइकिल को साइड में जाकर सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगते ही कपिल रोड पर गिर गया। जिसके सिर व शरीर पर गम्भीर चोटे लगी।
विज्ञापन


कार चालक मोटर साइकिल को काफी दुर तक घसीट कर ले गया। जिससे मोटरसाईकिल में आग लग गई। उन्होंने कपिल को एंबुलेंस की सहायता से उसे सरकारी अस्पताल अटेली में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सक ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस धर्मेंद्र की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें