फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व बाइक की टक्कर में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Tue, 21 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढाणी टोडा के पास कार व बाइक की टक्कर में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। हादसा रविवार देर सायं हुआ। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढाणी टोडा वासी रिटायर्ड फौजी धर्मवीर (60) राजस्थान में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह ट्रेन से लोहारू आये थे और साधन नहीं मिलने पर अपने भतीजे कर्मपाल को बुलाया। दोनों चाचा-भतीजे बाइक से घर लौट रहे थे तो ढाणी टोडा से करीब पांच किलोमीटर पहले गैस एजेंसी के पास बने मोड़ पर एक कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर सायं धर्मवीर ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ही कार के पहिये की हवा निकलने के कारण रूक गई। जिसके बाद कार चालक कार को वहीं छोड़ फरार हो गया। सूचना पर लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया। सामान्य अस्पताल पहुंच परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। युवक कर्मपाल के पांव में गंभीर चोट आई। मामले में लोहारू थाना से एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
कार मालिक नहीं चला पता
दादरी नंबर की स्विफ्ट कार के चालक को पकड़ने के लिए पुलिस व परिजनों ने प्रयास किए तो पता चला कि कार पहले ही बेची जा चुकी है। अब कार का मालिक कौन है किसी को नहीं पता। कागजात के आधार पर कार मालिक से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह तो कार काफी समय पहले बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें