राव तुलाराम चौक के पास स्थित श्याम वाटिका मैरिज पैलेस से चोर एक बाइक उठा ले गए। रवींद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि को श्याम वाटिका में एक कार्यक्रम में गए थे। लगभग आधे घंटे बाद जब वो वापस आए तो उन्हें बाइक गायब मिली।
आसपास बाइक की पूछताछ की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि बाइक न. एचआर -43 ए, 2610 है जिसका रंग काला तथा हिरो होंडा स्पलेंडर है।