नारनौल के गांव ढाणी बठोठा निवासी जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि कुछ दिन पहले वह सुबह अपने गांव से नारनौल आ रहा था। जब वह जलमहल के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रही एक बाइक को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिर गया तथा उसको गंभीर चोटें लगीं।
नारनौल के जल महल के पास एंबुलेंस की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
गांव ढाणी बठोठा निवासी जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि कुछ दिन पहले वह सुबह अपने गांव से नारनौल आ रहा था। जब वह जलमहल के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रही एक बाइक को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिर गया तथा उसको गंभीर चोटें लगीं। उसने रुक कर देखा तो घायल व्यक्ति उसके गांव का ही रघुवीर था। उसने उसी एंबुलेंस में रघुवीर को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
शुक्रवार रात को मौत हो गई
परिजन उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने उसको रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसको जयपुर के अस्पताल में ले गए, जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।