गांव नांगल नूनिया में एक वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। वह मजदूरी करता था और उसके दो बच्चे हैं।
मूल रूप से राजस्थान के गांव डाडा फतेहपुर निवासी व हाल में नांगल नूनिया में रह रहा रमेश पुत्र गोपीराम गांव नांगल नूनिया से थनवास की ओर शनिवार शाम को पैदल जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने नांगल नूनिया से थोड़ा आगे उसको टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। आसपास के लोगों ने उसको नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।