फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों ने जताया रोष
विज्ञापन

नारनौल। शहर में हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस द्वारा सुराग नहीं लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को नरुला होटल में व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चोरी की इन घटनाओं के विरोध में छह जनवरी को व्यापारी आजाद चौक पर एकत्र होकर रोष प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सुबह दस बजे से आजाद चौक पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंगलाल अग्रवाल ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार पुल बाजार में 17 दुकानों में चोरी की वारदात हुई। इसके एक साल बाद दोबारा इन्हीं में से 7 दुकानों में फिर से चोरी हो गई। यहीं नहीं, जैन मंदिर में अष्ट धातु की कीमती मूर्ति चोरी का मामला हो या फिर ठाकुरजी मंदिर में चोरी हुई अष्ट धातु की मूर्ति हो। हर बार चोर पुलिस की नाक के नीचे से वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। इन चोरियों का आज तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। इससे व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि इन चोरियों में शामिल चोरों को पकडने व सामान बरामद करवाने के लिए हरियाणा व्यापार मंडल ने करीब एक माह पहले पुलिस प्रशासन को चेताया भी था। इसके बावजूद पुलिस इन चोरियों की वारदात का खुलासा नहीं कर पाई। इसी बात से आहत होकर अब व्यापारी वर्ग एकजुट हो चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी प्रधान सुदर्शन बंसल ने बताया कि अब तक दुकानों व मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस प्रशासन अभी तक पता नहीं लगा पाया है। जिससे व्यापारियों में गहरा रोष है। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को सुबह 10 बजे आजाद चौक पर व्यापारी एकत्रित होंगे और एक दिन का सांकेतिक धरना हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल और हरियाणा व्यापार मंडल के संयुक्त सहयोग से दिया जाएगा। इस बैठक में जिला महासचिव संदीप नूनीवाला, बेगराज गोयल, शहरी महासचिव संजय गर्ग, जिला उपप्रधान बजरंगलाल गुप्ता नई मंडी, राजेश अग्रवाल, रामसिंह सैनी, जिला प्रवक्ता बद्रीप्रसाद गर्ग, उपप्रधान विक्रांत नरूला, ओमप्रकाश यादव, विकास अग्रवाल, दिनेश धूपवाले, सुरेंद्र उर्फ कालू, सचिव खेमचंद शर्मा, योगेश कुमार, विजय अग्रवाल, रमेश कांटीवाला, पूर्व पार्षद भगवानदास पंसारी, पूर्णचंद सिंघल, कृष्ण अग्रवाल, पवन कुमार, महावीर प्रसाद, राजकुमार मित्तल व चंद्रशेखर अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें