फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप पशु डाक्टर द्वारा भैंस की गलत इलाज करने पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप पशु डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से भैंस की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव सिलारपुर में एक झोलाछाप पशु चिकित्सक ने 19 दिन पहले एक भैंस को इंजेक्श लगाया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। पशुपालन विभाग ने पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद गलत इलाज करने पर झोलझाप डाक्टर पर केस दर्ज करा दिया था। इस आरोपी चिकित्सक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर पीड़ित पुशपालक ने सीएम विंडों में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम विंडो में सौंपी शिकायत में पीड़ित पशुपालक सचिन पुत्र बस्तीराम ने बताया कि उसकी भैंस नौ माह की गर्भवती होने थी। उसे कुछ परेशानी हुई तो वह इलाज के लिए आरोपी झोलाछाप डाक्टर के पास भैंस को ले गया। आरोप है कि वहां झोलाछाप चिकित्सक ने भैंस का गलत उपचार कर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह 11 अगस्त को मर गई। पशुपालन विभाग ने भैंस का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पशु चिकित्सकों की सिफारिश पर आरोपी झोलाछाप डाक्टर पर अटेली थाना ने केस दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। इस बारे में पशु चिकित्सक डॉ. धर्मेद्र छारंग ने बताया कि इस मामले की विभाग जांच कर रहा है। पीड़ित पशुपालक और आरोपी को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें