फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। जिले में अवैध खनन करने वालों पर विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। खनन विभाग की टीम ने गत दिवस शाम छह बजे बायल वन क्षेत्र से पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है। जिला खनन अधिकारी नीरज ने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे खनन निरीक्षक ओमदत्त शर्मा की अगुवाई में जिले में औचक निरीक्षण पर निकली थी। इसी दौरान जब टीम बायल गांव के वन क्षेत्र में पहुंची तो एक ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा पत्थर ले जाया जा रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। टीम में हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह, माइनिंग गार्ड पंकज, ड्राइवर राकेश, वन अधिकारी सज्जन सिंह व श्रमिक मोहनलाल ने ट्रैक्टर-ट्राली को नांगल चौधरी में जब्त करने की कार्रवाई की। विभाग द्वारा गठित टीम एडीसी व नोडल अधिकारी विक्रम सिंह के निर्देशन में लगातार औचक निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें