फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को 50 रुपये के कूपन में दो लाख 80 हजार की लॉटरी निकालने का लालच दे तीन शातिरों ने ठगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। महावीर पुलिस चौकी एरिया में तीन युवकों ने एक बुजुर्ग से करीब दो लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने 50 रुपये के कूपन से 2.8 लाख रुपये की लॉटरी निकालने का झांसा देकर ठगी की है। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सैनीपुरा निवासी किशोरी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जयपुर में बेटे अश्वनी कुमार के पास रह रहते हैं। 20 अगस्त को नारनौल कोर्ट में आया था। पेशी के बाद पैदल महावीर चौक की तरफ जा रहा था। दोपहर डेढ़ बजे आईटीआई गेट के पास एक व्यक्ति उसके पास आया। आरोपी ने सिविल अस्पताल के बारे में पूछा। इसी बीच दो अन्य युवक बाइक पर आए। दोनों युवकों ने मुझसे महता चौक के बारे में पूछा। युवकों ने कहा कि हमारे मामा पीटीआई टीचर हैं और उनके यहां शादी है। इसी बीच पहले वाले आरोपी ने कहा कि वह सिविल अस्पताल में कैंप लगाता है। वहां कूपन निकालता। इसी बीच दोनों युवकों ने तीसरे से बोला हमारे भी कूपन निकाल दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के 5000 रुपये के कूूपन निकले। इस पर तीसरे व्यक्ति ने दोनों को 5000 दे दिए। इसी बीच पीड़ित ने 50 रुपये का कूपन निकालने की बात कही। कूपन में दो लाख 80 हजार रुपये निकले। तीसरे आरोपी ने कहा कि पहले दो लाख दिखाने होंगे। पीड़ित किशोरी लाल ने बताया कि इसके बाद मैं अपने भांजे के पास से दो लाख रुपये लेकर आया तो आरोपी कहने लगे की आईडी कि फोटोस्टेट कॉपी देनी होगी। इसमें एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीड़ित को फोटोकॉपी कराने के लिए दुकान पर ले गया। पीड़ित ने उसे दो लाख उसे दे दिए। पैसे लेकर दुकान में जाने के करीब 10 मिनट तक युवक बाहर नहीं आया तो पीड़ित को शक हो गया। अंदर जाकर देखा तो युवक नहीं मिला। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें