सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव डालनवास में शनिवार रात को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। संजय पुत्र सूरजभान (38) निवासी बारड़ा बाइक से शनिवार रात को अपने जीजा को छोड़ने के लिए गांव भूरीवास (राज.) जा रहा था। गांव डालनवास के पीलिया जोहड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। मृतक हरियाणा पुलिस का जवान था। पुलिस ने रविवार को मृतक के जीजा राजकुमार बयान पर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। रेवाड़ी की पुलिस ने मृतक संजय को शस्त्र झुकाकर अंतिम विदाई दी।