फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचेत अवस्था में मिला बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचेत अवस्था में मिला बुजुर्ग, मौत
विज्ञापन

नारनौल। नागरिक अस्पताल के बाहर बने रैन बसेरा भवन के पास शुक्रवार देर सायं को एक बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अस्पताल पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार मृतक का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर सायं उन्हें बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रैन बसेरा भवन के पास पहुंचे तो वहां एक बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़ा था। जिसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर उसे शव गृह रखवाया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र 65 के करीब है। उसने सफेद रंग का कुर्ता व धोती पहनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें