फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुराने मकानों में छापा मारकर पुलिस ने 150 पेटी अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव सैदपुर में शनिवार देर शाम पुलिस ने दो मकानों पर छापा मार कर 150 पेटी अवैध शराब बरामद की है। छापामारी के दौरान दोनों मकान मालिक मौके से फरार हो गए। कयास लगाया जा रहा है कि शराब चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रखवाई गई थी। अटेली पुलिस दोनों मकान मालिकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम मुखबिर से अटेली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव सैदपुर में दो खंडहर मकानों में शराब की पेटियां रखवाई गई हैं। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार व एएसआई योगेश ने पुलिस टीम के साथ गांव सैदपुर में पहुंच कर बाबूलाल व सुरेश के पुराने मकानों पर छापा मारा। इस छापामारी के दौरान पुलिस ने दो मकानों से 150 पेटी देसी शराब बरामद की। परंतु इस दौरान दोनों मकान मालिक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें