फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट-गुवाना की बणी में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव दुबलाना में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस के अनुसार गांव जाट-गुवाना की बणी में रविवार शाम करीब तीन बजे एक युवक का शव पेड़ से लटक रहा था। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर शव को पेड़ से नीचे उतारकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान गांव दुबलाना निवासी 22 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर आई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सतीश कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह शनिवार को किसी कार्य से घर निकला था। जब देर शाम तक घर पर नही पहुंचा तो उसके परिजन उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। रविवार को करीब तीन बजे पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि सतीश जाट-गुवाना की बणी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें