मकान में जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार
-पुलिस ने किए एक लाख से ज्यादा रुपये किये बरामद
फोटो नंबर चार
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महाबीर चौक पुलिस ने सोमवार देर शाम को छापेमारी कर बस स्टेंड के पीछे एक मकान से 11 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लाख 21 हजार 580 रुपये भी बरामद किए। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने सबको जमानत दे दी।
पुलिस के अनुसार पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि यादव धर्मशाला के नजदीक एक मकान में जुआ खेला जाता है। मकान मालिक धर्मबीर अपने मकान में जुआ खिलाता है। जिसमें कुछ पढने वाले लड़के भी शामिल हैं। वहीं वह खुद भी जुआ खेलता है। इस जुआ खेलने की एवज में वह जुआरियों से पैसे भी लेता है। सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक संजीव बल्हारा को इसकी जानकारी दी गई। वहीं इनको पकडने के लिए उप पुलिस अधीक्षक ने तुरंत महाबीर चौकी इंचार्ज के साथ एक टीम बनाई। जिसमें एएसआई रामेश्वर, एएसआई सत्यवान, एएसआई रामभगत, एचसी कुलदीप व सिपाही मनोज को शामिल किया गया। एचसी कुलदीप व सिपाही मनोज को सिविल ड्रेस में इस मकान की निगरानी करने के लिए लगा दिया। जब पुलिस को यकीन हो गया की अब जुआरी अंदर जुआ खेल रहे हैं तब इन दोनों कर्मचारियों को अंदर मकान की तीसरी मंजिल पर भेजा गया। जहां ये सभी आरोपी ताश के पत्तों से कमरे में जुआ खेल रहे थे।
-इशारा मिलते ही पुलिस ने दबोचा
इन दोनों पुलिस कर्मचारियों ने नीचे खड़ी पुलिस की टीम को इशारा किया। जिस पर तुरंत सभी ने मौके पर पहुंच कर सभी जुआरियों को वहीं दबोच लिया।
-इनको किया पुलिस ने गिरफ्तार
पुलिस ने वहां से जुआ खेलते आरोपी धर्मबीर पुत्र फूल सिंह, रामफल पुत्र लखमी चन्द, रमेश पुत्र सावत राम सभी गांव दोंगली निवासी, जितेन्द्र पुत्र सुंदर, भास्कर पुत्र लाला राम, रविंद्र पुत्र भूप सिंह संदीप पुत्र महाबीर, जितेन्द्र पुत्र सत्यनारायण, शिव प्रकाश पुत्र लक्ष्मण विपिन पुत्र लाल चन्द वासी गाव मांदी व राजू पुत्र हवा सिंह वासी ताजपुर को गिरफ्तार किया।
-ये किया पुलिस ने बरामद
और इन सभी की तलाशी ली गई तो पुलिस ने एक लाख 21 हजार 580 रुपये बरामद किए। वहीं पुलिस ने मौके पर तो 4 जोड़ी ताश के पत्ते भी बरामद हुये इन सभी आरोपियों व मकान मालिक के खिलाफ शहर नारनौल में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
%%पुलिस को सूचना मिल रही थी कि यहां जुआ खिलाया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर यहां से 11 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। जिनको सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया गया।-----नरेश कुमार, प्रवक्ता, पुलिस
------देवेंद्र