अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। बाइक सवार दो युवकों ने शराब के नशे में एसडीजेएम हिमांशु सिंह की गाड़ी को टक्कर मार दी। जज के सुरक्षा कर्मियों ने बाइक पर सवार दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शराब पीकर हुड़दंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीजेएम हिमांशु सिंह गाड़ी में बैठकर अनाज मंडी की ओर जा रहे थे। उनके पीछे अनाज मंडी निवासी ईश्वर सिंह और गांव पहाड़वास वासी गिरीराज शराब के नशे में बाइक चलाते हुए आ रहे थे। कॉरपोरेशन बैंक के पास शराब में धुत बाइक सवारों ने जज की गाड़ी को टक्कर मारी दी जिससे गाड़ी को हल्की खरोचें आई हैं। जज के सुरक्षा कर्मी ने दोनों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल करवाया जहां पर दोनों की शराब पीने की पुष्टि हो गई है।
वर्जन
बाइक पर सवार होकर दो युवक शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए जा रहे थे। जिन्होंने जज हिमांशु की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी थी। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का उप नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवा दिया गया है। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- कृपाल सिंह, सिटी चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।