फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी, पूर्व डीसी, पूर्व सीटीएम व भाजपा जिला प्रधान के खिलाफ कराई इस्तगासा दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
महेंद्रगढ़ स्थित पैरामाउंट स्कूल के प्रधानाचार्य रवींद्र शर्मा ने जिला उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, तत्कालीन उपायुक्त राजनारायण कौशिक, तत्कालीन सीटीएम डॉ. सुनील कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार महता, जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी सतदेव शर्मा और गांव सिगड़ा निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा पर जालसाजी करने, धोखे से स्कूल को बंद कराने तथा अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि उसने उक्त अधिकारियों और भाजपा नेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को एक इस्तगासा दायर की है।
बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानाचार्य रवींद्र शर्मा ने बताया कि उपायुक्त व तत्कालीन उपायुक्त तथा सीटीएम ने भाजपा के जिला प्रधान के कहने पर उनके स्कूल की समिति को अपने अधिकार में ले लिया। उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों से महेंद्रगढ़ में पैरामाउंट स्कूल चलाते हैं। जिसका संचालन पंडित हरभगत जोशी जनसेवा समिति करती रही है। प्रधानाचार्य ने कहा कि मेरे छोटे भाई ने इसको हड़पने के लिए एक झूठी शिकायत भाजपा के जिला प्रधान शिव कुमार महता के साथ मिलकर तत्कालीन उपायुक्त राजनारायण कौशिक को दे दी। जिस पर तत्कालीन जिला फर्म एवं सोसायटी के रजिस्ट्रार ने एक साजिश कर गैरकानूनी तरीके से समिति की कार्यकारिणी को भंग कर तत्कालीन सीटीएम डॉ. सुनील कुमार को उसका प्रशासक बना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 23 अगस्त 2017 को सीटीएम ने स्कूल में आकर गैरकानूनी तरीके से स्कूल के प्रधानाचार्य ऑफिस पर ताला लगा दिया और सारा रिकॉर्ड व सीसीटीवी प्रधानाचार्य आफिस में बंद हो गए। इस प्रकार उपायुक्त, सीटीएम और फर्म रजिस्ट्रार ने नियमों का उल्लंघन किया। इस बारे में मैंने और समिति के प्रधान महावीर प्रसाद शर्मा ने उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल से भी कई बार जांच की गुहार लगाई। मगर डॉ. गरिमा मित्तल भी भाजपा जिला प्रधान के दबाव में आ गई और उन्हें प्रताड़ित किया। नए सत्र अप्रैल 2018 में स्टाफ सदस्य स्कूल छोड़कर चले गए और मुझे मजबूरी में स्कूल बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब उपायुक्त गलत तरीके से इस समिति के अन्य सदस्य बनाना चाहती है।
वर्जन
उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। हमारे पास सभी कागजात हैं। सीटीएम का डेढ़ माह पूर्व तबादला हो गया था। समिति के प्रशासक का पद अब रिक्त है। जल्द ही समिति की एडहॉक कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. गरिमा मित्तल, उपायुक्त, नारनौल।
वर्जन
रवींद्र उसके दामाद का बड़ा भाई है। वह अपने तीनों भाईयों की जमीन हड़पने के चक्कर में है। उसने परिवार के सदस्यों को स्कूल से पहले ही हटा दिया। उनके स्थान पर अपने ससुराल व परिचितों को शामिल कर लिया। इस मामले में रवींद्र पर आपराधिक केस चल रहा है। चंडीगढ़ से आदेश मिलने पर स्कूल समिति पर प्रशासक लगाया गया है। इस मामले में उनका कोई लेना देना नहीं है।
- शिव कुमार महता, जिला प्रधान भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें