अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव ढाणी किरारोद से अपने गांव खटोटी कला के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। गांव खटोटी कला निवासी 22 वर्षीय राजबीर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव ढाणी किरारोद से बाइक से अपने गांव जा रहा था। वह बाईपास पर पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए मृतक का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।