फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप से लूटे 1.80 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गोद बलाहा स्थित पेट्रोल पंप से बाइक सवार सवार चार बदमाश वीरवार की रात तीन सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर एक लाख 80 हजार रुपये लूटकर ले गए। शिकायत पर शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
नारनौल-सिंघाना रोड पर गोद बलाहा के पास लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन है। पुलिस को दी शिकायत में पंप मालिक मिलन राव ने बताया कि वीरवार की रात पंप पर तीन सेल्समैन थे। रात करीब एक बजकर 48 मिनट पर एक बाइक पर चार युवक सवार होकर आए। युवक पंप से पहले ही बाइक को खड़ा करके पैदल पंप पर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर पंप पर सो रहे तीनों सेल्समैनों को काबू कर लिया और अलमारी तोड़कर 1.80 लाख रुपये लूटकर ले गए। मिलन ने बताया कि आरोपियों ने जाते वक्त पंप के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और टेलीफोन का तार काट दिया। चारों आरोपी नकाब पहने हुए थे। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उसे और पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी नेत्रपाल, गहली पुलिस चौकी प्रभारी हरदेव, थाना प्रभारी वीरेंद्र, सीआईए समेत अन्य कर्मी पहुुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश कर रही है। युवक करीब 20 से 22 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नौ मिनट में दिया वारदात को अंजाम
पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार रात 1:48 मिनट पर चारों आरोपी पंप पर पैदल पहुंचे। इसके बाद दो युवकों ने पंप पर सो रहे सेल्समैनों पर पिस्टल तान दी। इसके बाद तीनों को केबिन के अंदर ले गए और कैश के बारे में पूछा। मना करने पर आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लॉकर को तोड़कर 1.80 लाख रुपये कैश निकाल लिया। सेल्समैनों के अनुसार आरोपियों ने तसल्ली से केबिन की तलाशी ली और जाते वक्त केबिन में लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया। बदमाश नौ मिनट में वारदात को अंजाम देकर देकर बाइक से फरार हो गए।

15 साल पहले भी हुई थी वारदात
मिलन के अनुसार उसने पेट्रोल पंप साल 1982 में लगाया था। करीब 15 साल पहले पंप पर लूट की वारदात हुई थी। उन्होंने बताया कि रात में पंप बंद रहता है। इस समय सरसों व गेेहूं के कटाई का सीजन चल रहा है। किसान रात में डीजल लेने के लिए आते हैं। इसलिए रात में कैश अधिक था।
विज्ञापन

वर्जन
वीरवार की रात पौने दो बजे चार युवक पंप से एक लाख 80 हजार रुपये लूट ले गए। चार अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में आरोपियों की तलाश कर रही है।
- हरदेव सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी गहली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें