फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस की वर्दी पर लगेगा मिनी कैमरा, पुलिस कर्मी वाहन चालक से गलत व्यवहार नहीं कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
गुरुग्राम जैसे शहरों की तरह नारनौल जिले की ट्रैफिक पुलिस मॉडर्न होने जा रही है। जल्द ही पुुलिस कर्मचारियों की वर्दी में मिनी कैमरे (चेस्ट मिनी कैमरे) लगे मिलेंगे। इससे पुलिस कर्मचारी किसी भी वाहन चालक से गलत व्यवहार नहीं कर पाएंगे। चालान करने की पूरी प्रक्रिया कैमरे में रिकार्ड होती रहेगी।
जिले में अक्सर चालान के वक्त लोग पुलिस के साथ उलझ जाते है। मौके का सबूत न होने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगते हैं। कई बार पुलिस पर लोग गंभीर आरोप लगा देते हैं। ऐसे में महेंद्रगढ़ पुलिस भी मिनी चेस्ट कैमरा लेने जा रही है। ट्रैफिक एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि 5 मिनी चेस्ट कैमरे लेने के योजना है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर कैमरा लगाकर चालान काटेंगे। इसका पूरा रिकॉर्ड रहेगा। माना जा रहा है कि एक कैमरे पर करीब 35 से 40 हजार रुपये के बीच खर्च आएगा। बतादें कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक जैसे शहरों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाकर चालान शुरू किया गया था। सिस्टम कामयाब होने के बाद अब ट्रैफिक पुलिस इस प्रोजेक्ट को जिले में शुरू करने के लिए आगे आई है। इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा चालान काटते समय का डाटा रहेगा। इससे पुलिसकर्मियों के काम में पारदर्शी होगा और साथ ही लोग भी पुलिस से तमीज से पेश आएंगे।
विज्ञापन


दो मॉडर्न एल्को सेंसर
नारनौल पुलसि के पास अभी दो एल्को मीटर है। यह पुरानी तकनीक होने के कारण शराब सेवन करने वाले व्यक्ति की जांच के लिए मशीन के पाइप को मुंह में डालना पड़ता है। इससे अक्सर लोगों को जांच के दौरान विवाद करते हैं। ऐसे में पुलिस विभाग दो ऐसे मॉडर्न एल्को मीटर लेना चाहता है, जिससे बातचीत के दौरान शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।
विज्ञापन


दस 4जी ई-चालन मशीन
फिलहाल पुलिस के पास छह ई-चालान मशीन हैं। जिससे यातायात उल्लंघन करने वालों का चालान किया जाता है। यह मशीन 3जी और 2जी होने से चालान के दौरान हैंग हो जाती हैं। जिससे पुलिस को चालान करने में परेशानी आती है। ऐसे में यातायात पुलिस ने मुख्यालय से दस 4जी मशीन मांगी है। ताकि जल्द चालान का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें