नहर के पास मिला व्यक्ति का शव
नारनौल। गांव पटीकरा के पास से जा रही नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। गांव पटीकरा निवासी सोमवार को अपने खेतों में पानी देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास से सेका और नीरपुर के बीच नहर में खड़ी झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इसके बाद उसने इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर अस्पताल चौकी से पहुंचे एचसी राकेश ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।