अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले के 13 पुलिस कर्मचारियों के तबादले हुए हैं। शिव दर्शन को एसएचओ सिटी थाना, सुनील को एसएचओ महेंद्रगढ़, संतोष को एसएचओ नांगल चौधरी थाना, राज कुमार को अटेली थाना प्रभारी और यातायात थाना प्रभारी वीना राणा को बनाया गया है। विजेंद्र को सदर थाना प्रभारी तैनात किया गया है। एसपी ने कहा कि सभी थानों में नए पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को दूसरे सेल में तबादला किया गया है। दूसरी ओर राजकुमार शर्मा ने अटेली थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने सब इंस्पेक्टर श्योताज की जगह पर आए है। इससे पहले वे जिला निरीक्षक पद पर तैनात रहे।