शराब पीकर हुड़दंग कर रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार
मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव गुवानी निवासी राकेश व उनींदा निवासी जोगेन्द्र सोमवार देर रात नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाइवे के गुजरवास मोड़ पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को दबोच लिया तथा हुड़दंग करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।