फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राव तुलाराम चौक पर दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार श्याम जांगिड़ अपनी दुकान पर खड़ा हुआ था। पीछे से कार ने टक्कर मार दी। वहीं थोड़ी ही दूरी पर शेर सिंह राव तुलाराम चौक दुकान पर सप्लाई देने के लिए उतरा था। तभी तेज गति से आ रही कार ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें