फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 औवरलोड वाहनों के 1.66 लाख के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
4 ओवरलोड वाहनों के 1.66 लाख के चालान काटे
विज्ञापन

कनीना। कनीना में स्थापित की गई चैकपोस्ट को लेकर वाहन चालक अपने वाहनों का रास्ता बदलने लगे हैं। जिसकी वजह से पोस्ट पर बेरिकेट्स की जरूरत हो गई है। दो दिन पूर्व रात के समय वाहन चालक नाके को लांघ कर चले गए थे। उस रात टीम द्वारा केवल दो वाहनों की चैकिंग की जा सकी। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक चैकपोस्ट पर तैनात टीम की ओर से 50 वाहनों की जांच की तथा एक वाहन का 33 हजार के चालान किया। इस टीम के इंचार्ज जीसीएम नारनौल से रामचंद्र थे। वहीं आइटीआई नारनौल के सहायक सुबेसिंह, रविंद्र सिंह सहायक पुलिस निरीक्षक, अशोक कुमार एचजी, शेरसिंह व राजेश कुमार शामिल थे। आज जब उनके द्वारा जांच की जा रही थी तब एक एंबुलेंस वहां से गुजर रही थी जिसका टायर खराब हो गया। नाके पर हाजिर व्यक्तियों ने यथाशीघ्र टायर को बदल कर एंबुलेंस को अस्पताल के लिए भेजा। रामचंद्र ने बताया कि बीती रात्रि उपस्थित टीम की ओर से 3 वाहनों के 1.33 लाख रुपये के चालान किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें