फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह पेपर देते एक को पकड़ा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे की जगह पेपर देते एक को पकड़ा, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वाज में शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दस जमा दो की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक को सेंटर अधीक्षक ने पकड़ा। जिसको बाद में सेंटर अधीक्षक ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को गांव दौखेरा निवासी सोनू कुमार गांव दौखेरा के ही मुनेश कुमार की जगह बारहवीं के केमेस्ट्री का पेपर दे रहा था। शुरू से ही यह जब नकल करने लगा तो इसको उठाकर चेकिंग की। जिस पर इसने भागने की कोशिश की। जब सेंटर सुपरिंटेंडेंट को संदेह हुआ तो इसको दबोच लिया गया। जिसके बाद इसे शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पीआरओ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

-----देवेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें