ताला तोड़कर चोरों ने चुराए कपड़े
कनीना। सेहलंग बस स्टैंड पर स्थित एक रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का कपड़ा चोरी कर ले गए। दुकानदार सतेंद्र पुत्र सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम वह अपनी दुकान को बंद करके अपने घर गया था। वीरवार सुबह रोजाना की भांति अपनी दुकान पर आया तो उसका ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का कपड़ा चोर चुरा ले गए।
शिकायत पर कनीना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।