महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव कौथल खुर्द में 80 वर्षीय वृद्ध ने फांसी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कौथल खुर्द निवासी यादराम पुत्र कालुराम खेत में फसल देखने गया था। रविवार को ट्यूबवेल के पास ही पीपल के पेड़ से पगड़ी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। राहगीरों ने देखा तो वह पेड़ से फंदे के सहारे झूल रहा था। परिजनों को पता चलने पर पुलिस को सूचित करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पोते श्यामवीर पुत्र रामौतार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अस्थमा की बीमारी के कारण लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था।