फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडो से पीटकर श्मशान घाट में साधु की हत्या, शव के पास शराब की खाली बोतलें मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। बस स्टैंड कनीना के पीछे बने श्मशान घाट में वीरवार को नग्नावस्था में एक साधु का शव पड़ा मिला। साधु के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवा जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए दो साधुओं को हिरासत में ले रखा है। पुलिस ने कनीना वासी साधु रत्न सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को सुबह करीब 9 बजे दो साधु श्मशान घाट का गेट खोलकर अंदर जाने लगे तो दूसरे ने पहले का हाथ पकड़कर आगे खींच लिया। यह नजारा देखकर आसपास के दुकानदार गेट के समीप गए तो साधु का शव पड़ा दिखाई दिया। दुकानदारों ने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस और डीएसपी को दी। कुछ देर बाद डीएसपी विनोद कुमार, पुलिस के अनुसंधान अधिकारी कर्मवीर सिंह, लाल सिंह और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। शव से कुछ दूरी पर शराब की दो खाली बोतलें, चप्पल, डंड, साधु के कपड़ों और अधजले बैग की राख मिली है। प्राथमिक जांच के अनुसार शराब का सेवन करने के बाद डंडे से वार करके साधु की हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें