फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमेर सिंह हत्या मामले में आरोपी को न्यायालय में किया पेश, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बुचावास स्थित एक निजी होटल में सुमेर सिंह हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी हरकेश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि बुचावास बस स्टॉप के पास यादव होटल है। इस होटल पर गांव जासावास निवासी सुमेर सिंह पुत्र सोहनलाल (55) और हरकेश पुत्र ईश्वर सिंह (28) निवासी गांव टूमणा जिला रेवाड़ी काम करते थे। रविवार रात को दोनों ने बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान रात को दोनों का आपस में झगड़ा हो गया था। हरकेश ने सुमेर सिंह की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं बल्कि सुबह होने पर उसने होटल मालिक श्याम सुंदर निवासी नांगल हरनाथ को फोन कर सूचना दी। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया था। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी हरकेश को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें