फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी को अगवाकर दुष्कर्म करने का प्रयास, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एक महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म का प्रयास और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिलाकर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन-चार दिन पहले से एक अज्ञात व्यक्ति उसे कोर्ट में घूर-घूर कर देख रहा था। लेकिन, उनकी हरकतों को नजर अंदाज कर सहयोगी कर्मचारी को इसकी जानकारी दी। सहयोगी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि 20 अप्रैल को मोबाइल पर एक कॉल आई। आरोपी जिला कोर्ट में कार्यरत एक वकील का नाम लेकर कहा कि मैं उनका भतीजा हूं। आरोपी ने पीड़िता से मिलने की बात कही। इस पर पीड़िता ने फोन काट दिया। आरोप हैं कि उसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे। पीड़िता ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और डिलिट कर दिया। 22 अप्रैल को पीड़िता अपने साथी कर्मचारियों के साथ नसीबपुर जेल में बंदियों को बंद करवाकर बाहर आई तो देखा कि एक व्यक्ति पहले से गाड़ी लेकर खड़ा है। पीड़िता ने उस पर ध्यान नहीं दिया और कमरे पर आ गई। शाम करीब सात बजे आरोपी ने फोन किया और कहा कि उसकी कोई जानकार गाड़ी में है। जब पीड़िता नीचे आई तो आरोपी ने अचानक उसका हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और म्यूजिक की आवाज तेज कर दी। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया और गलत काम करने का प्रयास किया।
पीड़िता ने पहले उससे छोड़ने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने उसकी बात नहीं सुनी। इस पर पीड़िता भिड़ गई और उसकी चंगुल से निकलकर अपने कमरे पर पहुंची। आपबीती अपनी सहेली को बताई। इसके बाद आरोपी उसके पास फोन करके समझौते दबाव बनाता रहा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबरों की जांच कराकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें