फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर हत्या करने के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गला रेतकर हत्या करने के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
दो दिन पूर्व शिमला निवासी संदीप की चाकू से गला रेत कर हत्या कर शव को दोचना बणी में डालने के आरोपी रवित उर्फ बाबू और उसकी पत्नी सुमित्रा को मंगलवार शाम सदर नारनौल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस दौरान आरोपी रवित उर्फ बाबू को पुलिस रिमांड पर लेकर चाकू बरामद करने की मांग करेगी।
शनिवार की रात को दौचाना की बणी में एक शव होने की सूचना मिली थी। डीएसपी संजीव कुमार बलहारा, एसएचओ साधू राम और गहली चौकी इंचार्ज एएसआई गोविंद राम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया था। इस दौरान मृतक की पहचान शिमला निवासी संदीप पुत्र रामजी लाल के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक संदीप के भाई सतीश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ थाना सदर नारनौल में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी साधूराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदीप के शव के पास एक मोबाइल और कुछ लोगों के पहचान पत्र मिले। पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल सिम का पता किया तो वह सिम भी राजस्थान निवासी चंद्र प्रकाश झुंझुनूं के नाम पर मिली। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र के माध्यम से उन लोगों से भी गहनता से पूछताछ की। लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। पुलिस को गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि हत्या वाली रात से पहली शाम को संदीप को आरोपी रवित उर्फ बाबू के साथ देखा गया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। जब आरोपी की तलाश हुई तो आरोपी और उसकी पत्नी अपने घर में नहीं मिली। मंगलवार शाम को पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी सुमित्रा को गांव शिमला से गिरफ्तार किया। दोनों भागने की फिराक में थे। पूछताछ पर आरोपी ने संदीप की हत्या करना कबूल किया है। साथ ही पत्नी का भी शामिल होना बताया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ऐसे की हत्या
आरोपी से पूछताछ में बताया कि संदीप गुरुग्राम में टैक्सी चलता था। हत्या वाले दिन दोनों ने आरोपी के घर देर रात तक शराब पी। जब संदीप पूरी तरह नशे में हो गया तो आरोपी ने चाकू से संदीप का गला काट दिया। इसके बाद रात करीब 2 बजे अपनी पत्नी को जगाया और संदीप की हत्या करने की बात बताई। आरोपी ने अपनी पत्नी पर दबाव डालकर शव को ठिकाने लगाने की बात कही। इस पर दोनों ने संदीप के शव को बोरी से ढककर मोटरसाइकिल पर कंबल डाल कर शव दोचाना की बणी में डाल दिया। इसके बाद घर आकर दोनों ने फर्श पर पड़े खून को भी साफ कर दिया ताकि किसी को पता नहीं चला सके।
विज्ञापन


आरोपी ने एक और हत्या कबूली
करीब 8 वर्ष पहले गांव बेवल निवासी प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश की थाना कनीना में परिवार की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी गई थी। प्रदीप को पुलिस और परिवार ने काफी तलाश किया, लेकिन प्रदीप का कोई सुराग नहीं लगा पाया। प्रदीप भी आरोपी के पास आता-जाता था। प्रदीप उस दिन आरोपी के साथ गांव शिमला में था। जो दोनों ने खेत में शराब पी और किसी बात पर कहासुनी हो गई तो आरोपी रवित उर्फ बाबू ने संदीप को नजदीक 100 फीट गहरे कुएं में धकेल दिया। वहीं ऊपर से पत्थर डाल दिए थे। कुछ महीनों के बाद कुएं को मिट्टी से भर दिया था। जो प्रदीप की हत्या का खुलासा नहीं हो सका। अब इस संबंध में प्रदीप के परिवार को सूचित किया गया है और आगे की जांच के लिए खेतड़ी पुलिस को सूचित किया गया है। इसकी जांच अब अलग से की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें