नाबालिग से दुराचार के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली। सतनाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नाबालिग युवती के साथ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को आरोपी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर घर से ले गया और उसके साथ दुराचार किया। थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि शिकायत एवं पीड़िता के महिला विधिक सलाहकार के समक्ष दिए बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-----------------------