फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाई झगड़ में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ (ब्यूरो)। एक युवक पर 15 नवंबर को गांव के ही चार पांच लोगों की ओर से किए गए लाठी डंडों से हमले में घायल ने मंगलवार की सुबह रोहतक दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर मामला विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव निबंहेड़ा निवासी सत्यवान पुत्र रघुबीर महेंद्रगढ़ में ऑटो चलाता था। 15 नवंबर को जब वह अपना ऑटो लेकर घर पर पहुंचा तो वहां पर अज्ञात कारणों के चलते गांव के सुभाष, गुलाब, राजपाल और रामकिशन ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। पिछले पांच दिनों से उसका रोहतक उपचार चल रहा था। उसके सिर पर चोट लगी थी। इस कारण मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई कमल सिंह के बयान पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें