फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलाने के आरोप में दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली चलाने के आरोप में दो को भेजा जेल
विज्ञापन

फोटो नंबर पांच
मंडी अटेली (ब्यूरो)। कस्बे में स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार में 23 अक्तूबर की रात दुकान के शटर पर गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने सुजापुर के समीप शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गोली चलाने वाला कट्टा उनींदा के अंडर पास के समीप से बरामद कर लिया गया। वहीं दुकान मालिक प्रेम कुमार ने गोली कांड के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रेम ने डीएसपी से इस वारदात में किसी अन्य की भूमिका बताते हुए कहा कि उसे पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कस्बा स्थित इस दुकान में रंगदारी को लेकर अक्तूबर 2016 में राजस्थान का रहने वाला दुकान मालिक लक्ष्मण को पिस्तौल लगाया गया था। दुकानदार इनके भय से दुकान बेच कर ही यहां से चला गया। इसके बाद बहरोड़ निडवासी प्रेम सिंह व भगवान सिंह दोनों भाइयों ने यह दुकान ली। कुछ दिन ठीकठाक चलता रहा। दीपावली के सात दिन पहले बदमाशों ने गोली चलाकर दहशत फैला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें