मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव ताजपुर में रविवार को ट्रैक्टर के नीचे आने से एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव ताजपुर निवासी पवन कुमार का बेटा हिमांशु (10) रविवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर आने से वह उसके नीचे आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को सामान्य अस्पताल अटेली लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालात के चलते डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।