सड़क हादसे में महिला की मौत
झज्जर। रोहतक-झज्जर रोड़ पर दुजाना गांव के पास एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शहर की किला कॉलोनी निवासी रीना पत्नी वेदपाल सुबह अपनी भेड़ बकरियों को ढूंढने के लिए गई थी। दुजाना गांव के पास एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी।