फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ निवासी और फरुखनगर के जटोला गांव में रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक की वीरवार रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुंड के स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिली कि कुंड के पास एक युवक की लाश ट्रैक पर पड़ी है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और युवक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक के पास आधार कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी 25 वर्षी योगेश पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई। उसके मौसा के फोन नंबर भी डेड बाडी से मिले। इस पर फोन किया तो पता चला कि युवक जगह-जगह जाकर रेहड़ी पर बर्गर लगाने का काम करता था। वीरवार को भी वह काम के सिलसिले में ही इधर आया हुआ था। जीआरपी ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें