फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पायगा के सरपंच के साथ गांव के लोगों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव पायगा के सरपंच सुरेंद्र के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान सरपंच के हाथ पर चोट लगने से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। गांव के सरपंच सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव के एक ही परिवार सदस्य फिरनी के साथ लगती बचत भूमि पर हरे पेड़ काट रहे थे। जब उनको पेड़ों की कटाई बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने हमला कर दिया। इसके अलावा उन्होंने जाति सूचक शब्द भी कहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं गांव देवनगर के सरपंच विष्णु डाबड़ ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी सख्ती से जांच करनी चाहिए तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें