फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव तलवाना के पास ढाबा संचालक की तेजधार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव तलवाना में बीती रात ढाबा संचालक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हमलावर ने मृतक के मुंह पर तेजधार हथियार से वार किया है। वारदात की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान कनीना थाना प्रभारी बलवान सिंह और उप पुलिस अधीक्षक साधु राम और एफएसएल टीम से डॉ. आनंद ने मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव तलवाना निवासी रोशन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा रविंद्र (42) तलवाना-सेहलंग रोड पर ढाबा चलाता था। ढाबे के पास ही उसके खेत हैं। जहां वह खेती भी करता था। रविंद्र अक्सर रात को ढाबे पर ही सोता था। मंगलवार की रात भी रविंद्र ढाबे पर सोया था। बुधवार सुबह खेतों में काम के लिए पहुुंचे लोगों ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि किसी ने रविंद्र की हत्या कर दी है। जब मौके पर पहुंचे तो रविंद्र का शव लहूलुहान हालत पड़ा मिला। दीवार पर खून के छींटे लगे मिले। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि रविंद्र के पास से एक मोबाइल, 500-600 रुपये की नकदी मिली है। शव को उप-नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक रविंद्र ढाबा चलाने के अलावा खेती भी करता था। उसने अपने खेत में काकड़ी और मतीरे की बेल लगाई हुई हैं। उनको बेचकर वह अपने बच्चों की आजीविका चलता था। उसके तीन बच्चे दो लड़की और एक लड़का है। मृतक तीन भाई थे, रविंद्र मंझला था और दो भाई ड्राइवरी का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


तीन टीमें गठित
उप पुलिस अधीक्षक साधुराम ने बताया कि मामले की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें सीआईए महेंद्रगढ़, एसएचओ कनीना और एएसआई आलोक कुमार गठित की हैं। तीनों टीमें मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। परिजनों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। मृतक के फोन की डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

- बलवान सिंह, थाना प्रभारी, कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें