फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में कार्य रहे किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में कार्य रहे किसान की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव सुरहेती जांखल में खेत में कार्य कर रहे किसान की करंट से झुलसने से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कुलबीर (26) निवासी सुरहेती जांखल रविवार सुबह 8 बजे अपने खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान वह लाइन बदलने के लिए पाइप उठाकर जा रहा था तभी पाइप ऊपर से जा रही बिजली की लाइन को छू गया। जिसके कारण वह करंट से झुलस गया। परिजन उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता नरेश के बयान पर कार्रवाई की है। मृतक के दो लड़की है एक लड़की पांच वर्ष की है और दूसरी लड़की पांच महीने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें