मंडी अटेली। पुलिस ने रविवार रात को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए युवक को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। थाना अटेली पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर रविवार रात को गांव सिलारपुर निवासी बेगराज उर्फ बंटी नामक युवक को कट्टे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया।