चोरों ने तोड़ा खोखा, हजारों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। रविवार रात अज्ञात चोर एक खोखे का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और सामान चुराकर ले गए। खोखा मालिक की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वार्ड नंबर-6 के निवासी सुभाष ने तहसील रोड पर खोखा कर रखा है। इसमें बीडी, सिगरेट, पान मसाला और मोबाइल रिचार्ज करने का कार्य करता है। रविवार रात अज्ञात चोरों ने खोखे को तोड़कर उसमें रखे 1400 रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन और बीड़ी-सिगरेट चुराकर ले गए। दुकान मालिक ने जब सुबह आकर देखे तो खोखे का सामान बिखरा पड़ा था तथा अधिकतर सामान गायब था।