फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतनाली सड़क मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक महिला एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। सुरेश देवी (60) निवासी मोहल्ला नाथुवाला महेंद्रगढ़ सतनाली रोड़ पर पशुओं के लिए चारा लाने के लिए जा रही थी। खायरा मोड़ के पास सतनाली की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। गिरने के कारण बलाना निवासी बाइक चालक धर्मबीर पुत्र रामकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला को उपचाराधीन कर लिया एवं धर्मबीर की गंभीर हालत होने के कारण हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें