फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम 2

विज्ञापन
विज्ञापन
तबियत बिगड़ने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव झूक में मंगलवार को तबीयत बिगड़ने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में रामजस पुत्र रामानंद ने बताया कि मंगलवार रात को लगभग आठ बजे उसके भाई सुरेंद्र (34) के पेट में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने गांव के ही एक निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया। दावा किया कि उपचार के दौरान सुरेंद्र की तबीयत अधिक खराब हो गई। इसके बाद उसे महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के शवगृह में रखवाया दिया है। बुधवार को पुलिस ने मृतक के भाई रामजस के बयान पर निजी चिकित्सक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें