फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीटकर हलवाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव थाना निवासी एक हलवाई की बुधवार रात को अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हलवाई का शव वीरवार सुबह गांव थाना स्थित ढोसी की पहाड़ी पर कुकर कुंड के निकट पड़ा मिला है। मृतक के शरीर पर पत्थर से वार करने के निशान मिले हैं। वहीं, दोनों हाथ टूटे मिले। इससे प्रतीत होता है कि हत्यारों ने हलवाई पर पत्थरों से वार करके वारदात को अंजाम दिया है। वारदात की सूचना पाकर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों के बयान पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
गांव थाना निवासी रामौतार शर्मा पुत्र मुरलीधर शादी-विवाह में हलवाई का कार्य करता था। बुधवार सुबह वह गांव ढोसी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए गया था। शाम को काम निपटा कर वह अपने गांव के लिए चला था, लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह गांव थाना का एक व्यक्ति जब घूमने के लिए ढोसी पर्वत की तलहटी में स्थित कुकर कुंड पर गया तो उसने शव पड़ा देखा। इसके बाद वह तुरंत वापस गांव में पहुंचकर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने शव की पहचान रामौतार हलवाई के रूप में की। वहीं, जानकारी मृतक के परिजनों और गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामौतार हलवाई के गले पर पत्थर से हमले के निशान बने हुए थे। सिर और छाती पर भी चोट के निशान थे। वहीं, दोनों हाथ भी टूटे हुए थे। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें