फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नारनौल रोडवेज विभाग के अधीक्षक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो में कार्यरत अधीक्षक महेश कुमार ने महेंद्रगढ़ रोड स्थित अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को फोन कर सूचित किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के सामने मृतक के शव को फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार भिवानी निवासी महेश कुमार नारनौल के रोडवेज डिपो कार्यालय में अधीक्षक पद कार्यरत था। वह महेंद्रगढ़ रोड पर किराए के एक मकान में अकेला ही रहता था। 13 जून को वह अपने घर भिवानी गया था। 14 जून को सुबह वापस नारनौल पहुंचा, लेकिन कार्यालय में नहीं गया। शुक्रवार को भी कार्यालय नहीं आया तो उसके साथियों ने मोबाइल पर उससे संपर्क साधने का काफी प्रयास किया। परंतु उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वे शुक्रवार सुबह उसके किराए के मकान पर पहुंचे तो देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजे के बाहर लगे शीशे से अंदर झांका तो शव लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महावीर चौकी पुलिस ने भी शीशे के अंदर से शव को लटका हुआ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस शीशे को तोड़कर अंदर से दरवाजा खोला। वहीं, मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों के आने तक पुलिस ने शव को फंदे से नहीं उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवाई। उसके परिजनों के अनुसार महेश कुमार अगले वर्ष अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होने थे। समाचार लिखे जाने तक महेश द्वारा सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें